भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्व
Quick Overview
विश्व की सर्वोत्कृष्ट संस्कृति भारतीय संस्कृति है, यह कोई गर्वोक्ति नहीं अपितु वास्तविकता है | भारतीय संस्कृति को देव संस्कृति कहकर सम्मानित किया गया है | आज जब पूरी संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता का तेजी से आक्रमण हो रहा है, यह और भी अनिवार्य हो जाता है कि उसके हर पहलू को, जो विज्ञानं सम्मत भी है, तथा हमारे दैनन्दिन जीवन पर प्रभाव डालने वाला भी, हम जन जन के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि हमारी धरोहर - आर्य संस्कृति के आधारभूत तत्व नष्ट न होने पायें |
भारतीय संस्कृति का विश्व संस्कृतिपरक स्वरूप तथा उसकी गौरव गरिमा का वर्णन तो इस वाड्मय के पैंतीसवे खण्ड 'समस्त विश्व को भारत के अजस्र अनुदान' में किया गया है किन्तु इस खण्ड में संस्कृति के स्वरूप, मान्यताएं, कर्मकाण्ड - परम्पराएँ - उपासना पद्धतियां एवं अंत में इसके सामाजिक पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला जाता है | इस प्रकार दोनों खण्ड मिलकर एक दूसरे के पूरक बनते हैं |
Product Description

